चंडीगढ़। पंजाब में भगवान मान सरकार लगातार शांति के लिए प्रयास कर रही है। नशा के विरुद्ध और गैंगस्टरों के खिलाफ सरकार ने मुहिम छेड़ रखी है। इन सभी के बीच में एक बार फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री ने गैंगस्टरों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा है कि पंजाब में शांति फैलाने वालों को छोड़ नहीं जाएगा। जो लोग गोलियां चलाकर यह सोचते हैं कि वे आराम से अपनी मां की गोद में सो जाएंगे, वे यह भूल जाएं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पुलिस गोली चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
सरकार ने गैंगस्टरों को सजा दिलाने के लिए लगातार सर्चिंग ऑपरेशन किया जा रहे हैं ऐसे कई लोग हैं जो दूसरे देशों में बैठे हैं और उनके गुर्गे पंजाब में और शांति फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी तैयारी की जा चुकी है।

सभी फोन पर है नजर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है जिन देशों से लगातार ज्यादा कॉल आ रहे हैं, उन्हें जांच की जा रही है। इसमें भी रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। भगवंत मान ने दो टूक कहा कि पंजाब में शांति भंग करने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जाएगी और कानून व्यवस्था बिगड़ने वाले के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की जाएगी।
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान

