शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (National Customer Satisfaction Survey Ranking) में देशभर में लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया है। वहीं इस रैंकिंग में राजधानी भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट देश में तीसरे स्थान पर रहा है।
यह रिपोर्ट राउंड-1 2026 (जनवरी- जून) के दौरान किए गए ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण की रिपोर्ट सलाहकार ने पेश की है जिसमें कुल 63 हवाई अड्डों में से, 60 हवाई अड्डों पर सर्वेक्षण किया गया था। हालांकि कांडला, तेज़पुर और रूपसी हवाई-अड्डों पर अनुसूचित उड़ानों के न होने के कारण सर्वेक्षण नहीं किया जा सका।
आपको बता दें कि यह रैंकिंग सीधे यात्रियों से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है। खजुराहो हवाई अड्डे का मूल्यांकन निम्नलिखित मानकों पर किया गया है जिसमें साफ-सफाई और सुरक्षा, चेक-इन प्रक्रिया और प्रतीक्षा समय, स्टाफ का व्यवहार और खानपान की सुविधा, सूचना प्रणाली और यात्रियों को मिलने वाला समग्र अनुभव शामिल रहा। ऐसे में सवाल खड़े होते हैं कि जिस एयरपोर्ट में न यात्री हैं और न ही फ्लाइट, फिर उसे नंबर 1 का ताज कैसे हासिल किया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


