चंडीगढ़. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, पंजाब में आज और अगले तीन दिनों यानी 18 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। बीते दिन राज्य के तापमान में 0.3 डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिसके बाद पंजाब का औसत तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। रविवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान मानसा में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आज (सोमवार) के लिए पंजाब में बारिश की संभावना से इनकार किया है। हालांकि, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे इन क्षेत्रों में लोगों को उमस से राहत मिल सकती है।

बीते दिन पंजाब के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा :
अमृतसर: 34.5 डिग्री
लुधियाना: 34.6 डिग्री
पटियाला: 35.7 डिग्री
पठानकोट: 33.7 डिग्री
फरीदकोट: 33.5 डिग्री
गुरदासपुर: 34 डिग्री
बठिंडा: 36.3 डिग्री
फिरोजपुर: 35.1 डिग्री
होशियारपुर: 33.5 डिग्री
मोहाली: 33.2 डिग्री
रूपनगर: 32.8 डिग्री
श्री आनंदपुर साहिब: 34.1 डिग्री
संगरूर: 31.6 डिग्री
चंडीगढ़: 33.6 डिग्री
- बीएससी नर्सिंग और बी फार्मा के खराब रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल
- रांची में JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के पुतला दहन के दौरान बवाल, पुलिस से झड़प, 2 घायल
- दर्दनाक हादसा: 3 साल के मासूम को स्कूल बस ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, मचा हड़कंप
- Chhattisgarh : घर के किचन में घुसकर भालुओं ने मचाया उत्पात, दहशत में कटी लोगों की रात, देखें वीडियो
- छिंदवाड़ा hospital अग्निकांड: NICU में वार्मर में स्पार्किंग से झुलसी 1 बच्ची की इलाज के दौरान मौत, 2 नवजात गंभीर

