लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं. हर क्षेत्र में प्रदेश को नंबर वन बनाने की दिशा में सरकार बिना रुके-बिना थके काम कर रही है. इसी कड़ी में सीएम के विजन और निवेश प्रोत्साहन नीतियों के अनुरूप नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर Akasa Air के सहयोग से अत्याधुनिक एमआरओ (Maintenance, Repair and Overhaul) सुविधा स्थापित की जा रही है. यह पहल उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और हाईटेक अवसरों के नए द्वार खोलेगी.

इसके अलावा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए प्रदेश में मजबूत सहायता तंत्र विकसित किया गया है. 181 महिला हेल्पलाइन के माध्यम से वर्ष 2017 से अब तक 8.42 लाख से ज्यादा महिलाओं को त्वरित सहायता और परामर्श प्रदान कर संकट की घड़ी में भरोसेमंद सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, मां शाकंभर देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, विकास परियोजनाओं के कार्यों का लिया जायजा

इतना ही नहीं योगी के नेतृत्व में ‘हर खेत को जल’ के संकल्प को साकार करते हुए सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का विस्तार किया जा रहा है. इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा और सिंचाई क्षमता बढ़ने से किसानों की उत्पादकता व आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. दूसरी ओर सीएम समसामायिक चुनौतियों के भी समाधान में लगे हुए हैं. प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है. एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए निरीक्षण, छापेमारी और कंट्रोल रूम की सक्रियता के माध्यम से पारदर्शी व निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.