कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने आज ग्वालियर चंबल अंचल के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल जयारोग्य चिकित्सालय समूह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक करते हुए,जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर बैठक
दरअसल जयारोग्य चिकित्सालय समूह में इलाज के लिए ग्वालियर चंबल अंचल के सभी जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। प्रभारी मंत्री अस्पताल परिसर में मौजूद मरीज और उनके अटेंडर का हाल-चाल भी जाना। मरीजों द्वारा बताई गई परेशानियों को सुनने के बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं और जरूरी कामों को लेकर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आरकेएस धाकड़, अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना सहित विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। लिफ्ट खराब होने के मामले में रिपोर्ट तलब की।
06 लिफ्ट चालू हो गई थी
बता दें कि 06 मंजिला अस्पताल की लिफ्ट बीते 15 दिन से ज्यादा समय से खराब पड़ी थी, जिसके चलते मरीज और उनके अटेंडर्स को 06 मंजिल तक सीढ़ी चढ़कर आना जाना पड़ रहा था। प्रभारी मंत्री के दौरे की जानकारी मिलने पर 06 लिफ्ट चालू हो गई थी। मंत्री का कहना है कि इन्ही परेशानियों को समझने के बाद दूर करने के लिए उन्होंने आज बैठक की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

