कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े ऑटो पार्ट्स कारोबारी के साथ हुई लूट के मामले में नई कहानी सामने आई है। जहां कारोबारी के साथ लूट नहीं बल्कि हनीट्रैप का शिकार हुआ है। इस बात का खुलासा पुलिस के द्वारा खंगाले गए CCTV कैमरे से हुआ है। कारोबारी महिला से मिलने उसके फ्लैट पर गया था। जहां दो महिलाओं ने उसके 12 लाख कीमत के 8 तोला सोना ले लिया था। बदनामी के वजह से उसने लूट की झूठी कहानी सुनाई थी। दोनों महिलाएं फ्लैट से फरार हो गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अब दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
दअरसल राजस्थान के कोटा में रहने वाले भारत कुमार भुटानी का कोटा में ऑटो पार्ट्स का कारोबार है। वह हर साल ग्वालियर में आयोजित रामलीला में अभिनय करने के लिए कोटा से आते हैं। इस साल भी वह 8 दिन का अभिनय करने के लिए ग्वालियर आए हुए है। गुरुवार की शाम 4 बजे पड़ाव थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने परिचित का स्कूटर लेकर तानसेन नगर जा रहे थे उसका पता पूछने के लिए गांधी नगर रोड तिराहे पर खड़े दो युवकों से पता पूछ रहे थे, तभी उन्होंने आंखों में मिर्ची झोंक दी और दूसरे ने कट्टा अड़ाकर उसकी करीब 12 लाख कीमत का 8 तोला सोने की चेन और तीन अंगूठी लूट कर भाग निकले है।
लूट की बात को सुन पुलिस के कान खड़े हो गए और घटनास्थल पर पहुंची। जिस जगह कारोबारी ने अपने साथ हुई लूट होना बताई थी वहां भीड़ भाड़ वाला इलाका है इसके साथी कुछ दूरी पर पड़ाव थाना भी बना हुआ है। वहां पर पूछताछ करने पर पता चला कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। शंका होने पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि जिस जगह घटना होना बताया है वहां पर न तो उसके हाथ में कड़ा था और न ही अन्य जेवर थे। इसके बाद पुलिस ने उसके आने का रूट बनाया तो पता चला कि वह एक मल्टी में चौथी मंजिल पर बने फ्लैट में गया था जोकि रीता भदौरिया नामक महिला का है।
पुलिस ने फरियादी से पूछताछ की तो पता चला कि उसके साथ लूट नहीं बल्कि हनीट्रैप का शिकार हुआ है। रीता भदौरिया और उसकी एक अन्य महिला साथी ने उसे हनीट्रैप का शिकार बनाया है और रीता भदौरिया से उसकी पहचान इंदौर निवासी महिला मित्र ने कराई थी और फरियादी ने लूट की झूठी कहानी बदनामी होने की वजह से सुनाई थी। इस बात का खुलासा हो जाने के बाद पुलिस फ्लैट पर महिलाओ को पकड़ने पहुंची। लेकिन जब तक महिला फ्लैट में ताला डालकर फरार हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है दोनों महिलाओं के पकड़े जाने के बाद ही सारी सच्चाई सामने आ सकेगी कि किस तरह उन्होंने इस घटना को अंजाम दिवा। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

