Dharm Desk – आजकल के मुश्किल दौर में एक अच्छी नौकरी मिलना और उसमें सही परमोशन पाना हर किसी का सपना होता है। कई बार हम दिन-रात एक करके पढ़ाई करते हैं इंटरव्यू की भी पूरी तैयारी करते हैं लेकिन फिर भी आखिरी मौके पर हाथ निराशा ही लगती है। अगर आपके साथ भी बार-बार ऐसा हो रहा है तो मुमकिन है कि आपकी मेहनत में कोई कमी न हो बल्की ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपकी राह में बाधा बन रही हो।

ज्योतिष में ऐसे कई आसान और अचूक उपाय बताए गए हैं जो आपकी किस्मत का ताला खोल सकते हैं। अगर लंबे समय से बेरोजगारी या नौकरी में आ रही समस्याओं से परेशान हैं तो ये सरल उपाय करके देखे आपके बहुत काम आ सकते हैं
- रोजाना सूर्यदेव को जल चढ़ाए
करियर और नौकरी में मान-सम्मान के मुख्य कारक सूर्य देव माने जाते हैं।कुंडली में सूर्य मजबूत है तो नौकरी मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए रोज सुबह तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरें। उसमें थोड़ा सा लाल चंदन, रोली और लाल फूल डालकर उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाएं। साथ ही इस मंत्र का जाप करें. ‘ॐ सूर्याय नमः’ या ‘ॐ घृणि सूर्याय नम
- पक्षियों को दाना और चींटियों को आटा खिलाए
बेजुबान जीवों की सेवा करने से बड़े से बड़ा ग्रह दोष भी समाप्त हो जाता है।रोजाना सुबह घर की छत पर या बालकनी में पक्षियों के लिए सात तरह के अनाज और पीने का पानी रखना चाहिए साथ साथ थोड़ा सा भुना हुआ आटा और शक्कर मिलाकर चींटियों को डालने से करियर में आ रही बाधाएं खत्म होने लगती हैं।
- शनिवार को बजरंगबली की आराधना
नौकरी और व्यापार में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए संकटमोचन हनुमान जी की पूजा सबसे आसान और फलदायी मानी जाती है। हर मंगलवार और शनिवार को बजरंगबली के मंदिर जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। अगर किसी साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो बजरंगबली के चरणों का सिंदूर अपने माथे पर तिलक के रूप में लगाकर जाएं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और सफलता के रास्ते खुलते हैं।
- पीपल के पेड़ की सेवा
अगर शनि दोष के कारण आपकी नौकरी बार-बार छूट रही है या तरक्की रुक रही है तो शनिदेव को खुश करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दिया जलाएं। किसी जरूरतमंद इंसान को काले उड़द की दाल या काली मिर्च का दान करें। इससे आपके काम में आ रही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अपनी मेहनत पर पूरा विश्वास रखें और साथ में सच्चे मन से इन ज्योतिषीय उपायों को आजमाएं।

