कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव मैरिज के बाद पति से मिले धोखे की शिकार पीड़ित पत्नि ने पुलिस से शिकायत की हैं। पत्नी का आरोप हैं कि उसके पति ने उसे धोखे से अपने प्यार में फंसा लिया और फिर बाद में आर्य समाज के मंदिर में शादी भी कर ली। शादी के बाद पता चला कि पति पहले से ही शादी शुदा हैं। और अब पीड़ित पत्नी को छोड़कर किसी और लड़की से तीसरी शादी कर रहा है। जिसकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
READ MORE: बस्ती में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: घर के बाहर खेल रहे 5 साल के मासूम को रौंदा, फिर रिवर्स कर कुचल दिए दोनों पैर
दरअसल ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनसुनवाई में पहुचीं एक युवती ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि 2025 में उसने अनिकेत वर्मा नाम के युवक प्रेम विवाह कर शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही अनिकेत उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। युवती को बाद में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसने यह बात छुपा कर अपने प्रेम जाल में फंसाया और इंदौर भाग गया। जहां उसने आर्य समाज के मंदिर में विधिवत शादी की लेकिन युवती के कहने के बावजूद अनिकेत ने अपनी शादी कोर्ट में रजिस्टर्ड नहीं करवाई।
READ MORE: दिनदहाड़े युवती की हत्या से फैली सनसनी: सरेराह युवक ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
लड़की के मुताबिक पहली शादी वाली युवती से अब जाकर अनिकेत का तलाक हुआ है। इसके बाद अनिकेत दिल्ली गया और वहां अन्य लड़की से शादी कर उसके साथ रहे रहा हैं। उस लडक़ी से भी उसने इसी तरह आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली है। जिसका विरोध कर वह अपने माता-पिता के पास रह रही जिससे नाराज़ अनिकेत अब उसे धमका रहा है और उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। परेशान युवती का कहना है कि उसे अब अनिकेत से तलाक चाहिए पुलिस ने लड़की को उचित वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

