CMF Phone 2 Pro: Nothing एक बार फिर भारतीय बजट स्मार्टफोन मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है. कंपनी ने CMF Phone 2 Pro की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है — यह स्मार्टफोन 28 अप्रैल को शाम 6:30 बजे लॉन्च किया जाएगा.
यह फोन, पिछले साल लॉन्च हुए CMF Phone 1 का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा.
Also Read This: Apple यूजर्स के लिए हाई रिस्क अलर्ट जारी, तुरंत करें यह ज़रूरी अपडेट, CERT-In की चेतावनी…

क्या है Nothing का प्लान? (CMF Phone 2 Pro)
हाल ही में कंपनी ने Nothing Phone 3a सीरीज़ लॉन्च की थी, जिसकी शुरुआती कीमत ₹22,999 है.
अब, CMF Phone सीरीज़ के ज़रिए कंपनी ₹20,000 से कम कीमत वाले यूज़र्स को टारगेट कर रही है.
सम्फ फ़ोन 2 प्रो की कीमत लगभग ₹20,000 हो सकती है, क्योंकि CMF Phone 1 की कीमत ₹15,999 थी.
नोट: यह कीमत फिलहाल ऑफिशियल नहीं है, सिर्फ अनुमान है, जो कंपनी की मौजूदा प्राइसिंग स्ट्रैटेजी को देखते हुए लगाया जा रहा है.
CMF Phone 2 Pro की संभावित खासियतें
- डिज़ाइन और कैमरा इसके मुख्य आकर्षण हो सकते हैं
- पिछली बार की तरह इसमें भी रिमूवेबल बैक कवर हो सकता है
- इस बार बैक पैनल मैट फिनिश और प्लास्टिक एजेस के साथ आ सकता है
- कंपनी ने नए फिनिश और मटीरियल का टीज़र भी जारी किया है
- प्रोसेसर, डिस्प्ले या बैटरी जैसी स्पेसिफिकेशन पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है
सिर्फ फोन नहीं, ऑडियो प्रोडक्ट्स भी होंगे लॉन्च:
28 अप्रैल को कंपनी अपने तीन नए ऑडियो प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करेगी:
- CMF Buds 2
- CMF Buds 2a
- CMF Buds 2 Plus
इनके बारे में फिलहाल अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि ये बजट सेगमेंट को टारगेट करेंगे.
Flipkart पर मिलेगा एक्सक्लूसिवली (CMF Phone 2 Pro)
सम्फ फ़ोन 2 प्रो और ऑडियो प्रोडक्ट्स की बिक्री Flipkart पर एक्सक्लूसिव रूप से की जाएगी.
यूज़र्स Flipkart.in पर साइनअप करके लॉन्च से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए नोटिफिकेशन पा सकते हैं.

