रोहित कश्यप, मुंगेली l जिला मुख्यालय स्थित लाइफ लाइन अस्पताल का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पाई गई खामियों पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तमाम कमियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर दूर करने के निर्देश दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव 2026: आज आएंगे नतीजे, 227 पदों का होगा फैसला, 1 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने किया था मतदान
बता दें कि कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है. इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम लाइफ लाइन अस्पताल पहुंची. टीम ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उपचार और सुविधाओं की जानकारी ली.

जांच के दौरान आयुष्मान योजना से संबंधित सूचना पट्टों, निर्धारित बेडों के चिन्हांकन, लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों तथा अस्पताल संचालन के विभिन्न मानकों में कमियां पाई गईं. साथ ही मरीजों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजना के प्रावधानों के पालन को लेकर भी आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए.

सीएमएचओ डॉ. शीला साहा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पूर्णतः निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है. योजना के नियमों का उल्लंघन या मरीजों के अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रशांत ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

