शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 6 जिलों के 2510 गांव मेट्रोपॉलिटन एरिया में जुड़ेंगे। इनमें भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़ और नर्मदापुरम के कुल 2510 गांव जुड़ेंगे।
आसपास के आधा दर्जन जिले शामिल होंगे
दायरा 12098 यानी, करीब 13 हजार स्क्वेयर किमी होगा। सीहोर का 50%, नर्मदापुरम का 7 फीसदी हिस्सा शामिल है। सीहोर के 599, भोपाल के 527, रायसेन के 408, विदिशा के 191 और नर्मदापुरम के 87 गांव शामिल है। भोपाल जिले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास के आधा दर्जन जिले शामिल होंगे।
मई में नियम नोटिफाई होंगे
मेट्रोपॉलिटन के रूल्स तय इन्हें विधि विभाग को भेजे गए है। कानूनी मंजूरी मिलने के बाद विधि से मंजूरी होने के बाद में इनकी अधिसूचना जारी की जाएगी। मई में नियम नोटिफाई होंगे फिर कमेटी बनाई जाएगी।

