पंजाब में लंबे समय से प्रतीक्षित पंजाब पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इस संबंध में पंजाब सरकार के पंचायत विभाग ने अधिसूचना जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 20 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों के चुनाव कराए जा सकते हैं।
ये चुनाव लगभग 13,000 ग्राम पंचायतों के लिए होंगे। कुछ समय पहले पंजाब सरकार ने पंचायतों को भंग कर दिया था, जिसके बाद से चुनावों का इंतजार हो रहा था।
राज्य चुनाव आयोग को भेजा जाएगा प्रस्ताव
पंजाब सरकार द्वारा जारी अधिसूचना पंचायत विभाग राज्य चुनाव आयोग को भेजेगा। इसमें कहा गया है कि 20 अक्टूबर तक पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। इसके बाद, चुनाव की तारीखों और कार्यक्रम का अंतिम निर्णय राज्य चुनाव आयोग द्वारा लिया जाएगा।

चुनाव आयोग जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगा, जिसमें नामांकन दाखिल करने से लेकर चुनाव के दिन तक का कार्यक्रम होगा। अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग कब अंतिम तारीखों का ऐलान करता है।
राजनीतिक दलों के निशान पर नहीं होंगे चुनाव
दरअसल, पंजाब सरकार ने पंचायत राज कानून में संशोधन किया था, जिसे हाल ही में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दी। इसके बाद यह तय हो गया कि पंचायत चुनावों के दौरान कोई भी उम्मीदवार किसी राजनीतिक दल के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ सकेगा।
- Tata Commercial Vehicles Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगे होंगे टाटा के व्यावसायिक वाहन, इस साल तीसरी बार बढ़ रहे दाम
- CG News: PDS गड़बड़ी में फरार आरोपी गिरफ्तार, 31.75 लाख के खाद्यान्न की कमी का है मामला, 3 अब भी फरार
- रुड़की की मां-बेटी को मिला इंसाफ: गैंगरेप के 5 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की सख्त टिप्पणी, उम्रकैद
- PM मोदी के जन्मदिन पर भव्य दीप प्रज्ज्वलन: 5 लाख दीपों से जगमगाई रामराजा सरकार की नगरी, 5,000 आशीर्वाद दीपों से जगमगाया मोहनपुरा डैम
- स्वाइन फ्लू आउट ऑफ कंट्रोल? उत्तराखंड में 550 के पार हुआ आंकड़ा, 24 घंटे के अंदर चपेट में आए 24 लोग



