Novak Djokovic on Virat Kohli: टेनिस जगत के दिग्गज और 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है। 2026 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स (Laureus World Sports Awards 2026) के दौरान जोकोविच ने खुलासा किया कि क्रिकेट में उनकी दिलचस्पी कोहली की वजह से ही शुरू हुई।

नोवाक जोकोविच ने कहा, “हां, विराट मेरे दोस्त हैं और ऐसे शख्स हैं जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। ईमानदारी से कहूं तो वही कारण हैं, जिनकी वजह से मैंने क्रिकेट फॉलो करना शुरू किया। पहले मैं क्रिकेट नहीं देखता था, लेकिन कोहली के कारण मैंने इसे देखना शुरू किया। हम संपर्क में रहते हैं और उम्मीद है कि जब मैं भारत आऊंगा, तो हम साथ समय बिताएंगे, कुछ क्रिकेट खेलेंगे, कुछ टेनिस और खेल का जश्न मनाएंगे।”

Novak Djokovic ने भारत आने को लेकर जताई उत्सुकता

भारत दौरे को लेकर भी जोकोविच ने अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, “भारतीय फैंस से मुझे जो प्यार और समर्थन मिलता है, उसकी मैं दिल से कद्र करता हूं। मैं जल्द भारत आना चाहता हूं। पिछले कुछ सालों से मेरे मन में भारत आने की इच्छा है और उम्मीद है कि किसी इवेंट या मैच के लिए वहां जरूर जाऊंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत के लोगों से उन्हें एक खास जुड़ाव महसूस होता है और वे यहां आकर फैंस से सीधे मिलने के लिए उत्साहित हैं।

कोहली-जोकोविच की दोस्ती की दिलचस्प कहानी

गौरतलब है कि विराट कोहली और नोवाक जोकोविक की दोस्ती ज्यादा पुरानी नहीं है, लेकिन दोनों के बीच अच्छा तालमेल बन चुका है। पिछले साल कोहली लंदन में आयोजित विम्बल्डन के दौरान जोकोविच का मैच देखने पहुंचे थे। मैच के बाद कोहली ने उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ की थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत और नजदीकियां बढ़ीं।

इसके बाद से दोनों खिलाड़ी अक्सर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्रशंसा जाहिर करते नजर आते हैं। अब जोकोविच का यह बयान न सिर्फ उनकी कोहली के प्रति भावनाओं को दर्शाता है, बल्कि क्रिकेट और टेनिस के इस अनोखे कनेक्शन को भी मजबूत करता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H