चण्डीगढ़। पंजाब सरकार ने 25 नवंबर मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। यह छुट्टी पूरे राज्य में रहेगी। यह निर्णय श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाने के लिए लिया गया है। इसके लिए जोरशोर से तैयारी की जा रही है।
जारी आदेश के अनुसार पंजाब भर में सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं, शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में न केवल पंजाब में, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में भी धार्मिक और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

राज्यभर में गुरुद्वारों, ऐतिहासिक स्थलों और धार्मिक आयोजनों में नगर कीर्तन और कई श्रद्धा कार्यक्रमों की तैयारियाँ की गई है। नगर कीर्तन की तैयारी भी बड़े पैमाने में की जा रही है।
- मंत्री का भतीजा बताकर SDOP को दी चेतावनी; ‘मैं कोई मामूली आदमी नहीं…’ कहते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- हेरोइन चिट्टा के साथ पकड़ाए तीन आरोपी: बेचने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, 3.53 लाख से ज्यादा का माल जब्त
- मोहाली में AAP महिला पार्षद के पति को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती
- राजकोट: पटाखे फोड़ते समय 4 साल की बच्ची गंभीर रूप से जली, सिविल अस्पताल में भर्ती
- मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे रोशनी का पर्व
