पंजाब में बीते कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ता ही जा रहा है. बीते कुछ दिनों पहले हिमाचल में हुई बर्फबारी के कारण पंजाब के मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया था लेकिन अब धीरे-धीरे गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है आने वाले दिनों में धूप और बढ़ाने की संभावना है जिसके कारण लुक एहसास भी लोगों को जल्दी होगा।
पंजाब के सभी जिलों में तापमान में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। जिसमें चंडीगढ़ में 34.8 डिग्री सेल्सियस व बठिंडा में 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दोनों जिलों में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
वहीं, पटियाला में 33.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना, गुरदासपुर व फरीदकोट में 32.5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 31.0 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 31.7 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर व मोहाली में 31 डिग्री, जालंधर में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जल्दी होगा 40 डिग्री तापमान
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार छह अप्रैल तक वर्षा की संभावना नहीं है। दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गर्मी रफ्तार पकडे़गी। इसी तरह अन्य जगहों में भी लगातार तापमान बढ़ सकता है।
- पटना में सजेगी सितारों की महफिल, बापू सभागार में IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन
- ₹104 करोड़ बजट और 40 लोकेशन: रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण से निपटने का बनाया खास प्लान
- सड़क पर दौड़ती मौत: अलग-अलग हादसों में 4 की मौत, कहीं खड़ी ट्रक से टकराए बाइक सवार, तो कहीं तेज रफ्तार बस ने मारी ठोकर…
- भारत में लग्जरी कारों का दायरा बढ़ाने की तैयारी, चेन्नई और अहमदाबाद में खुलेंगी फेरारी की नई डीलरशिप
- Chhattisgarh News : दशहरा कार्यक्रमों के दौरान हादसे… कहीं मंच पर गिरा जलता रॉकेट, तो इधर भीड़ में फूटे पटाखे, देखें VIDEO

