Lifestyle Desk – आइसक्रीम खाना भला किसे पसंद नहीं होगा. बाजार से तो हम अपनी मनपसंद आइसक्रीम लेके आते ही हैं, लेकिन अगर आइसक्रीम घर पर बनी हो तो और ही मजा आ जाता है. लेकिन की लोगों को लगता है की घर पर आस्क्रीम बनाना आसान नहीं ही. लेकिन आप घर पर बिल्कुल मार्केट जैसी बाहर से क्रंची और अंदर से सॉफ्ट चोकोबार आइसक्रीम बना सकते हैं. ये उतना मुश्किल नहीं है, बस चॉकलेट कोटिंग का सही तरीका पता होना चाहिए. आज हम आपको आसान सी रेसिपी बतायेंगे जिसमें आपको वही क्रंच और क्रीमी टेक्सचर मिलेगा. यो चलिए जानते हैं घर पर चोकोबार आइसक्रीम बनाने की आसान रेसिपी.

सामग्री

आइसक्रीम बेस के लिए
फुल क्रीम दूध-2 कप
फ्रेश क्रीम-1 कप
चीनी-3 बड़े चम्मच
मिल्क पाउडर-2 बड़े चम्मच
कॉर्नफ्लोर-1 बड़ा चम्मच
वनीला एसेंस-1 छोटा चम्मच
चॉकलेट कोटिंग के लिए
डार्क या मिल्क चॉकलेट-200 ग्राम
नारियल तेल या बटर-2 बड़े चम्मच
क्रश्ड बादाम/मूंगफली/वॉफल क्रम्ब्स (क्रंच के लिए)-1/2 कप

विधि

  1. सबसे पहले एक पैन में दूध गर्म करें. थोड़े ठंडे दूध में कॉर्नफ्लोर और मिल्क पाउडर मिलाकर स्मूद घोल बना लें.
  2. इसे गर्म दूध में डालें और लगातार चलाते रहें. चीनी डालकर 4–5 मिनट तक हल्का गाढ़ा होने दें. गैस बंद करके मिश्रण पूरी तरह ठंडा करें. अब इसमें फ्रेश क्रीम और वनीला एसेंस मिलाएं.
  3. तैयार मिश्रण को चोकोबार मोल्ड या छोटे पेपर कप में भरें. बीच में आइसक्रीम स्टिक लगाएं. 7–8 घंटे या रातभर फ्रीजर में सेट होने दें.
  4. चॉकलेट को डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में पिघला लें. इसमें नारियल तेल या बटर मिलाएं. इससे कोटिंग पतली और क्रिस्प बनती है. अब इसमें क्रश्ड नट्स या वॉफल क्रम्ब्स मिलाएं.
  5. अगर चॉकलेट बहुत गाढ़ी होगी तो लेयर मोटी बनेगी और क्रंच नहीं आएगा. इसलिए थोड़ा तेल मिलाना जरूरी है.
  6. जमी हुई आइसक्रीम को मोल्ड से निकालें. तुरंत पिघली हुई चॉकलेट में डुबो दें. 10–15 सेकंड में चॉकलेट सेट हो जाएगी. चाहें तो दोबारा डिप करके मोटी लेयर बना सकते हैं.
  7. सभी चोकोबार को बटर पेपर पर रखें. 15–20 मिनट फिर से फ्रीजर में रखें. अब आपकी घर की बनी क्रंची चोकोबार आइसक्रीम तैयार है.

एक्स्ट्रा टिप्स

  1. ज्यादा क्रीमी टेक्सचर के लिए थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क डाल सकते हैं.
  2. बच्चों के लिए स्प्रिंकल्स या चॉकलेट चिप्स भी डालें.
  3. सिलिकॉन मोल्ड इस्तेमाल करेंगे तो निकालना आसान रहेगा.
  4. चॉकलेट डिप करने से पहले आइसक्रीम बहुत अच्छी तरह जमी होनी चाहिए.