चंडीगढ़। जालंधर कुल्हड़ पिज्जा कपल के वीडियो पर आपत्ति करने के बाद बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह ने बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत को चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा है कि वह सुधर जाए, अपने रिश्ते को सबके सामने ऐसे खुला रखना सही नहीं है। उन्हें ऐसी आपत्तिजनक हरकतें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने पूरे पंजाब का बेड़ा गर्ग करके रखा है।
कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल और निहंग मान सिंह का विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है और इसके बीच में ही निहंग ने गायिका नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पोस्ट करने पर चेतावनी दी है। मान सिंह ने कहा कि नेहा कक्कड़ के पति को अपने रिश्ते को पर्दे में रखना चाहिए और लोगों के सामने आपत्तिजनक हरकतें नहीं करनी चाहिए। इन्होंने पंजाब का बेड़ा गर्क कर दिया है और उन्हें थोड़ी शर्म करनी चाहिए। इस कमेंट के बाद यह बात सोशल मीडिया में यह आग की तरह फैल रही है।

निहंग ने फेसबुक पर लाइव होने के साथी यह चेतावनी दी है। मान सिंह ने कहा कि नेहा कक्कड़ के पति को अपने रिश्ते को पर्दा में रखना चाहिए। लोगों के सामने आपत्तिजनक हरकत कर आप क्या जताना चाहते हैं? अब देखने वाली बात यह है कि नेहा कक्कड़ इन सभी बातों को कितनी गंभीरता से लेती हैं और निहंग को क्या जवाब देती है।
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में बीती रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
- तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, बिरला और नायडू समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- MP में अब नहीं बना पाएंगे बहुमंजिला इमारत! सरकार ने रख दी ऐसी शर्त, जानकर रह जाएंगे हैरान
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’
