अमृतसर. शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने श्री हरमंदिर साहिब में अपने ऊपर हुए हमले के मामले को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अदालत में याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि मामले का आरोपी जेल से बाहर आ गया है।
उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच एनआईए या सीबीआई को सौंपी जाए। यह याचिका वकील अर्शदीप सिंह कलेर और अर्शदीप सिंह चीमा के जरिए दायर की गई है। वरिष्ठ वकील आर.एस. चीमा, सुखबीर सिंह बादल की पैरवी करेंगे। इस मामले की सुनवाई आज होगी।
सेवा के दौरान चली थी गोली
शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल 2 दिसंबर को दरबार साहिब में सेवा कर रहे थे, तभी वहां गोली चली। यह एक हवाई फायर था, जिसे नरायण सिंह चौड़ा ने किया था। चौड़ा खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में शामिल रहा है। यह घटना तब हुई जब सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सुनाई गई सजा के बाद सेवा कर रहे थे। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद सेवादारों ने आरोपी को पकड़ लिया।
जांच में सामने आया कि चौड़ा लंबे समय से बादल परिवार के खिलाफ था और उन पर सिख पंथ के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाता रहा था। खुफिया एजेंसियों ने पहले भी चेतावनी दी थी कि वह बादल परिवार को निशाना बना सकता है। वह लगभग दस दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था।

जमानत पर बाहर आया चौड़ा
अमृतसर की अदालत ने चौड़ा को जमानत देते हुए कहा कि मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और आरोपी को लंबे समय तक जेल में रखने का कोई ठोस कारण नहीं है। इसके बाद उसे जमानत दे दी गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि जमानत के लिए किन शर्तों को लागू किया गया है।
- अंबेडकर हॉस्पिटल के हार्ट-चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग का एक और कीर्तिमान, 20 दिन में किए फेफड़े की 9 लोबेक्टॉमी सर्जरी
- बीएजेएमसी परीक्षा परिणाम में इंदिरा गांधी कॉलेज की छात्राओं का शानदार
- JPSC-JSSC छात्र आंदोलन ने लिया उग्र रूप: बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी,लाठीचार्ज का भी आरोप
- राजधानी में बीजेपी विधायक के बंगले में सेंध: स्पेशल डीजी अजय शर्मा के घर के सामने चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे उज्जैन, तड़के होने वाली भस्म आरती में दर्शन कर लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

