रायपुर। नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई का मामला अभी शांत हुआ नहीं है कि अब राजधानी से लगे तुता गांव में विवाद पैदा हो गया है. नवा रायपुर डेवलपमेट एथारिटी (NRDA) ने गांव के 35 मकानों पर अतिक्रमण को लेकर नोटिस चस्पा किया है. इसके साथ ही इन मकानों में रहने वालों के बीच दहशत पैदा हो गई है.

यह भी पढ़ें : CG Morning News : ‘चिंतन शिविर 3.0’ में CM साय होंगे शामिल… राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का दूसरा दिन… भोरमदेव ईको ट्रेल 2026 आज से शुरू… पढ़ें और भी खबरें

narayana

NRDA द्वारा 30 जून को जारी के नोटिस में ग्रामीणों पर प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है. नोटिस में 6 जुलाई तक जवाब देने का समय के साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय पर जवाब नहीं दिया गया तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों का तर्क है कि वे इस जगह पर पिछले 25 से 50 वर्षों (दशकों) से रह रहे हैं, और उनकी पूरी पीढ़ी यहीं पली-बढ़ी है. उनका सवाल यह है कि यदि उनका आशियाना अवैध था, तो इतने दशकों तक प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह खामोश क्यों रहा?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m