अयोध्या. श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने अखिलेश यादव के आरोप पर प्रतिक्रिया दी है. कारसेवकों पर गोली चलवाने को लेकर अखिलेश यादव लगातार नृपेंद्र मिश्रा पर आरोप लगाते रहे हैं. अब एक बार फिर इस मामले पर विवाद छिड़ गया है. सपा मुखिया के आरोपों पर मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है.

एक पत्रकार वार्ता में नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि ‘ऐसे फैसले प्रिंसिपल सेक्रेटरी लेवल पर नहीं लिए जाते. ये फैसले 90 प्रतिशत राजनैतिक होते हैं, जिसमें 10 प्रतिशत राय गृह सचिव, मुख्य सचिव और DGP की होती है.’ नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह (अखिलेश यादव) देश के सम्माननीय नेता के बेटे हैं. इसलिए उनको तो सभी जानकारी होगी. उन्होंने कहा कि मैं मुलायम सिंह यादव की सरकार के समय में प्रमुख सचिव भी था.

इसे भी पढ़ें : आशा भोसले के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, कहा- उनके मधुर स्वर सदैव देश वासियों के मन में गूंजते रहेंगे

बाबरी मस्जिद विध्वंस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय कार्रवाई के लिए तैयार फाइल को तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने वापस कर दिया था और कार सेवकों पर गोली न चलाने का निर्णय लिया गया था. उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के निर्णय प्रमुख सचिव स्तर के नहीं होते हैं.