अजय सैनी, भिवानी. उच्च शैक्षणिक संस्थानों में नए सत्र की शुरुआत और आगामी दाखिला प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने अपनी कमर कस ली है। तोशाम में छात्र हितों और विद्यार्थियों को आने वाली संभावित दिक्कतों के समाधान को लेकर संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनजीत लांगायन ने की, जिसमें बनवारी लाल जिंदल सुईवाला कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम के छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनजीत लांगायन ने संगठन की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि एनएयूआई केवल छात्र संघ चुनावों तक सीमित रहने वाला संगठन नहीं है, बल्कि यह साल के 365 दिन विद्यार्थियों के हक और उनके हितों के लिए जमीन पर कार्य करता है। परीक्षाओं के दौरान छात्रों को महत्वपूर्ण प्रश्न उपलब्ध कराने से लेकर उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या को उठाने का काम हमने मुस्तैदी से किया है।
लांगायन ने घोषणा की कि आगामी प्रवेश सत्र में नए आने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए कॉलेजों में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को एडमिशन प्रक्रिया, सही विषयों के चयन (सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन), छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) फॉर्म और फीस से संबंधित तकनीकी व प्रशासनिक समस्याओं में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा, ताकि किसी भी छात्र को दाखिले के दौरान परेशानी न झेलनी पड़े।
बैठक में मौजूद एनएसयूआई नेता रवि संबरवाल व जतिन बामल, अंकिता लेघा व पल्लवी चाहर ने शिक्षा के अधिकार पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा हर युवा का बुनियादी अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विद्यार्थी को आर्थिक तंगी या ऑनलाइन/तकनीकी खामियों के कारण उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। हृस्ढ्ढ नए छात्रों का न केवल मार्गदर्शन करेगी, बल्कि उनकी जायज मांगों को कॉलेज प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाएगी।
उन्होंने कहा कि कॉलेजों में पुस्तकालय, साफ पेयजल, बेहतर परिवहन और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को लेकर संगठन का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। छात्रा नेता अंकिता लेघा ने महिला महाविद्यालयों और परिसरों में छात्राओं की सुरक्षा, बेहतर शिक्षा माहौल और सुविधाओं की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्राओं की बुलंद आवाज बनकर उनकी हर समस्या को कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएगी।
इस बैठक में छात्र राजनीति और संगठन से जुड़े अनेक चेहरे मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से भतेरी, प्रीति, पूनम, मनीता, पुष्पा, अन्नू, विनय, साहिल, सागर, मंगल, सुनील यादव, अनिल और टोनी सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
- अचानक पटना साइंस कॉलेज पहुंचे CM सम्राट चौधरी, छात्रों ने घेराव कर बताई अपनी समस्याएं
- ‘कानून से ऊपर कोई नहीं’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री संजय सिंह का बड़ा बयान, तेजस्वी को भी लपेटा
- वेनेजुएला भूकंप: मृतकों की संख्या 1430, 68 हजार लापता
- कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने रायपुर पहुंचे पवन खेड़ा, बोले- सोशल मीडिया के दौर में ट्रेनिंग जरूरी, राम मंदिर के चढ़ावा में चोरी मामले पर साधा निशाना
- Bihar Top News Today: बिहार में आज 28 जून को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की बड़ी खबरें

