कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ मंगलवार को चंडीगढ़ में NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के काफिले को काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों और शिक्षा मंत्री की कार्यशैली का खामियाजा देश के करोड़ों छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। संगठन का कहना है कि पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और छात्रों की समस्याओं पर सरकार प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
NSUI ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होता और उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
- MP सरकार की बड़ी कार्रवाई: पैराक्वेट डाइक्लोराइड के उपयोग पर लगाया बैन, मानव और पशुओं के लिए है खतरनाक
- Bank Holidays: 15 से 31 अक्टूबर के बीच 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, देखें पूरी लिस्ट
- नेशनल हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर: मची लूट, ग्रामीण बर्तनों में भर-भरकर ले गए दूध
- आजम खान नई मुसीबत में! जौहर यूनिवर्सिटी में 416 करोड़ के खर्च का हिसाब गायब, FIR दर्ज
- जंतर-मंतर प्रदर्शन विवाद: ACP विवेक भगत की शिकायत पर, रोजी-अभिजीत दीपके समेत 6 के खिलाफ FIR

