नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में महज 500 रुपये की उधारी को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव बीवा में पहले कहासुनी हुई और इसके बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। अचानक हुए इस संघर्ष में दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि गांव बीवा में 500 रुपये की लेनदारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान विवाद शुरू हुआ। बात बढ़ने पर दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। संघर्ष के दौरान कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।
घायलों को इलाज के लिए फिरोजपुर झिरका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को मंडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल भेजा गया। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
दोनों पक्षों के लोग घायल
पहले पक्ष से सुमेर (60), अरशद (40), आरिफ (38), तारीफ (22), साकिर (25), इरफान (35) और सोकत (45) के घायल होने की जानकारी है। दूसरे पक्ष से तैय्यब (55), निसार, इनाम, रिजवाना, मिस्कीना, अली मोहम्मद, मुस्तकीम और फिरदोस घायल बताए गए हैं। घायलों में कई महिलाएं भी हैं।
सीएचसी फिरोजपुर झिरका के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुज के अनुसार, एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के तीन लोगों की मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) तैयार की जा चुकी है। कुछ अन्य घायलों, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, की मेडिकल जांच बाकी थी। डॉक्टर के मुताबिक ज्यादातर घायलों के सिर पर चोटें आई हैं।
गोली चलने की भी चर्चा, पुलिस ने नहीं की पुष्टि
मारपीट के दौरान गोली चलने की चर्चा भी सामने आई है। घटना से जुड़े एक वायरल वीडियो में महिलाओं के हाथों में बंदूक जैसी दिखाई देने वाली वस्तु नजर आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में इस पहलू की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि अभी दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस घायलों की मेडिकल रिपोर्ट और संबंधित लोगों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।
- कांग्रेस का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CEC ज्ञानेश के खिलाफ सारी विपक्षी पार्टियों काविपक्षी पार्टियों
- Ranchi Crime: कांके रिंग रोड पर पेट्रोल पंप में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने चलाईं 4 गोलियां
- Bilaspur News Update : सूने मकानों में चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार… जिला अस्पताल का लैब होगा शिफ्ट… थाना में हंगामा मचाते पुलिस कर्मियों से अभद्रता
- हरियाणा में उद्योग लगाने की राह आसान, अब ऑनलाइन स्व-प्रमाणन से मिलेगी अनुमति
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: कबाड़ी गोदाम में मिला बीएसपी की रेल पटरी का स्क्रैप… उत्कृष्ट शिक्षकों आखिरकार 13 अक्टूबर को मिलेगा सम्मान… पहले दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां बम्लेश्वरी के दर्शन…

