नूंह। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नूंह के सहायक जिला खेल अधिकारी राममेहर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी राममेहर पुत्र हवा सिंह, जिला जींद के जुलाना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में नूंह में सहायक जिला खेल अधिकारी के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि उसने सरकारी वाहन हायर कराने के बदले शिकायतकर्ता से 1.5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच कर ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता ने आरोपी को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दिए। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे रेवासन स्थित केएमपी पुल के पास रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुनहाना बिजली विभाग के एसडीओ शमीम अहमद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

एसीबी की इस कार्रवाई को प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
- Koderma News: राजभवन प्रदर्शन से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, कोडरमा में बैठक कर बनाई रणनीति, 26 सितंबर को रांची कूच
- उत्तराखण्ड बना फिल्म शूटिंग का नया ठिकाना, 5 साल में 1,759 करोड़ का कारोबार
- छत्तीसगढ़ में महिला से साइबर ठगी, जांच में सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन, नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस
- चलती मालगाड़ी से अलग हुए कई डिब्बे, डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा रेल और सड़क यातायात
- रोजी-रोटी की जंग! सड़क किनारे सब्जी व्यापारियों को हटाने पहुंची निगम, कार्रवाई के दौरान जमकर हुआ हंगामा


