सोनू वर्मा, नूंह। नूंह जिले के सदर थाना तावडू क्षेत्र में शनिवार देर रात आयोजित साइकिल सर्कस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सर्कस में जिंदा समाधि का करतब दिखाने के दौरान 27 वर्षीय कलाकार की मौत हो गई। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और दर्शकों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान दीपक (27) के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद जिले के गौंछी गांव का रहने वाला था और सर्कस में जोखिम भरे करतब दिखाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात सर्कस के दौरान दीपक जिंदा समाधि का प्रदर्शन कर रहा था। करतब के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब साथी कलाकारों और आयोजकों ने उसे बाहर निकाला तो वह अचेत अवस्था में मिला। तुरंत उसे संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना तावडू पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ भेज दिया।
चौकी प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
शनिवार रात हुए इस हादसे के बाद सर्कस में मौजूद दर्शकों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे जोखिम भरे करतबों के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सिद्धारमैया का स्टिंग वीडियो वायरलः शेयरिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचे कर्नाटक के पूर्व सीएम, जानें जज ने क्या फैसला सुनाया?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी स्क्रैप जब्ती मामले में कबाड़ गोदाम गिरफ्तार… भिलाई निगम का 20 करोड़ में बनेगा नया 5 मंजिला कार्यालय भवन… पेयजल के लिए वार्डवासियों ने किया सड़क जाम… किसान की मौत के तीन महीने बाद जेई समेत तीन पर अपराध दर्ज…
- पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज का प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति: लोकायुक्त ने एक साथ 15 ठिकानों पर मारा छापा, 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा
- 10 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी बिहार की तस्वीर! CM सम्राट ने किया CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन
- पुष्पा स्टाइल में गांजा तस्करी: शहडोल में ट्रक की तलाशी लेते ही उड़े पुलिस के होश, 1.13 करोड़ का माल जब्त

