सोनू वर्मा, नूंह। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) बिनेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को नूंह जिले के तावड़ू शहरी/नियंत्रित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंद्री, कलियाका और बारोटा राजस्व क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने करीब 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।
डीटीपी बिनेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित योजना के तहत की गई। अभियान के दौरान इंद्री राजस्व क्षेत्र में लगभग 4 एकड़ में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को तोड़ा गया। यहां एक निर्माणाधीन ढांचे, 8 डीपीसी (नींव) तथा कॉलोनी में बनाए गए कच्चे सड़क नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
इसके अलावा कलियाका राजस्व क्षेत्र में करीब 5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई करते हुए वहां बनाए गए कच्चे सड़क नेटवर्क को जेसीबी मशीनों से तोड़ दिया गया। वहीं बारोटा गांव में लगभग एक एकड़ में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर भी बुलडोजर चलाकर सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के कॉलोनियां विकसित करना पूरी तरह अवैध है और ऐसे मामलों में भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

डीटीपी बिनेश कुमार ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्लॉट या कॉलोनी में निवेश करने से पहले उसकी विभागीय स्वीकृति की जांच अवश्य करें। अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

