सोनू वर्मा, नूंह। स्वतंत्रता दिवस को लेकर नूंह जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है। जिले में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि जिले के 9 प्रमुख नाकों पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इन नाकों से गुजरने वाले वाहनों और लोगों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
एसपी डॉ अर्पित जैन ने बताया कि नूंह की सीमाएं रेवाड़ी, भरतपुर, पलवल और गुरुग्राम जिलों से लगती हैं। ऐसे में चारों जिलों की सीमाओं पर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जाएगी। पुलिस की टीमें नाकों पर तैनात रहकर वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी।

डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेवाड़ी, भरतपुर, पलवल और गुरुग्राम के पुलिस अधीक्षकों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। चारों जिलों की पुलिस के साथ समन्वय कर सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम से जिले के सभी प्रमुख नाकों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया जाएगा। पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों की जांच करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जाएगी।
एसपी ने आमजन से अपील की कि सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें और चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों का सहयोग करते हुए अपने दस्तावेज साथ रखें। पुलिस का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।
एसपी डॉ अर्पित जैन ने नूंह वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
- OBC आरक्षण पर नया कानून लाने की तैयारी पर सियासत तेज; बीजेपी बोली- संकल्प होगा पूरा, कांग्रेस ने बताया चुनावी ढकोसला
- छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का किराया बढ़ा, दिव्यांगों को 50% तक छूट, राज्य सरकार ने राजपत्र में जारी की अधिसूचना, जानिए नई दरें…
- सिर्फ ₹599 में लॉन्च हुआ Hammer Drop Sunrise स्पीकर, 32 घंटे की बैटरी और Bluetooth 6.0 समेत ये फीचर्स
- मीठे से दांतों में कैविटी और पीलापन का खतरा क्यों बढ़ जाता है? खाने के बाद जरूर करें ये काम
- प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट में उतरी MG M9: पहियों पर तैयार हुआ लग्जरी लाउंज

