सोनू वर्मा, नूंह। जिले के लघु सचिवालय स्थित डीटीपी (डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर) कार्यालय में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सीएम फ्लाइंग की टीम ने अचानक रेड कर दी। छापेमारी के दौरान कार्यालय में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी समय पर मौजूद नहीं मिला, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग की टीम ने सुबह निर्धारित समय पर नूंह लघु सचिवालय पहुंचकर डीटीपी कार्यालय का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीटों से नदारद थे। टीम ने कार्यालय के रिकॉर्ड, उपस्थिति रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। अधिकारियों की गैरहाजिरी को लेकर टीम ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर दीनदयाल, इंस्पेक्टर सत्येंद्र, ड्यूटी मजिस्ट्रेट जयप्रकाश मान, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई मनोज कुमार और एसआई सुनील कुमार शामिल रहे। टीम ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की और अनुपस्थित अधिकारियों के बारे में जानकारी जुटाई।

सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर विभागीय कार्रवाई संभव मानी जा रही है। सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थिति और कार्यप्रणाली को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं आम लोगों का कहना है कि ऐसे औचक निरीक्षण लगातार होने चाहिए ताकि सरकारी दफ्तरों में जवाबदेही बनी रहे।
- MP Morning News: रक्षाबंधन आज, उज्जैन दौरे पर CM डॉ मोहन, शनिवार को जनविश्वास अभियान, राम राजा की नगरी में BJP का बनेगा जम्बो प्लान
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
- ‘कबाड़’ हुई 18 साल पुरानी बाइक, मालिक ने मांगा ₹1.43 करोड़; दिल्ली HC से भी नहीं मिली राहत
- Bihar Morning News : ब्रह्मकुमारी बहनें आज मुख्यमंत्री को बांधेंगी राखी, छात्र संगठनों का धन्यवाद मार्च
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 28 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन


