सोनू वर्मा, नूंह। जिले के घुसपैठी गांव में हुए कल रात के घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ नूंह पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पुलिस प्रवक्ता एवं नूंह पुलिस के सोशल मीडिया सैल के प्रभारी ने बताया कि मामलें को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ संगठनों को निशाना बनाते हुए कई भ्रामक पोस्ट साझा की गई थीं जो बिल्कुल झूठी एवं तथ्यहीन थी, जिन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के निर्देश पर ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स और पोस्ट की पहचान करने के लिए विशेष निगरानी शुरू की गई है । जांच के दौरान करीब दो दर्जन से अधिक सोशल मीडिया पोस्ट चिन्हित की गईं, जिनमें तथ्यों से परे और भ्रामक सामग्री प्रसारित की गई थी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित अकाउंट्स को डिलीट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । साथ ही, पोस्ट करने वाले कई लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है । कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

नूंह पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया का गलत और नकारात्मक उपयोग समाज में सांप्रदायिक तनाव और सद्भाव बिगाड़ने का कारण बन सकता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को अफवाह फैलाने या भ्रामक सामग्री साझा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, तथ्यहीन और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

