सोनू वर्मा, नूंह। नूंह उपमंडल के गांव सीलखो के पास अरावली क्षेत्र में स्थित पानी से भरी एक पुरानी पत्थर खदान सोमवार को एक परिवार की खुशियां निगल गई। खदान में नहाने उतरे 28 वर्षीय युवक जुबेर की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। जुबेर अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों दो बेटों और दो बेटियों को छोड़ गया है।
जानकारी के अनुसार जुबेर पुत्र असलुप, निवासी सीलखो, पेशे से ड्राइवर था। सोमवार को अवकाश होने के कारण वह घर पर था। दोपहर के समय वह गांव के पास अरावली की पुरानी पत्थर खदान पर पहुंचा, जहां बारिश के कारण काफी पानी भरा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय कई युवक और बच्चे वहां नहा रहे थे। जुबेर भी पानी में उतरा, लेकिन कुछ देर बाद वह अचानक गहरे पानी में लापता हो गया।
जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो वहां मौजूद लोगों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान नहा रहे एक बच्चे के पैर से पानी में डूबा जुबेर का शव टकराया। ग्रामीणों और स्थानीय युवकों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल परिजनों ने किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है और न ही किसी पर संदेह जताया है।
ग्रामीणों ने बताया कि जुबेर के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। अब उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
गांव के सरपंच अब्दुल रऊफ सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी से भरी परित्यक्त खदानों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। हादसे के बाद पूरे सीलखो गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
- अब टोल प्लाजा पर नहीं लगेंगी गाड़ियों की लाइन: पूरी तरह बैरियर-फ्री होगी Highway Toll Plaza, नितिन गडकरी ने यात्रियों को बड़ी राहत दी
- 24 घंटे पुलिस का पहरा, वीआईपी भी टेकते हैं माथा! बेतवा किनारे स्थापित ‘बाढ़ वाले गणेश’ मंदिर का अनोखा इतिहास
- Dumka Road Accident: शिकारीपाड़ा में दो भीषण हादसे, 3 बाइक सवारों की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
- सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबरः MP के प्रोबेशन पीरियड मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, दाखिल किया जवाब, हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे की मांग
- महागठबंधन और NDA की बढ़ी टेंशन, जन सुराज के मैदान में उतरते ही दिलचस्प होगा MLC चुनाव का रण!



