सोनू वर्मा, नूंह। जिले के रोजकामेव थाना क्षेत्र में स्थित एक स्टोन क्रेशर प्लांट से मोटर चोरी करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रेवासन स्थित माँ शक्ति स्टोन इंडस्ट्रीज के मालिक इन्द्राज यादव निवासी सेक्टर-77 गुरुग्राम ने थाना रोजकामेव में शिकायत दर्ज कराई कि 27 मई को सुबह करीब 11:30 बजे दो युवक उनके क्रेशर प्लांट की बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसे और वहां लगी 15 एचपी बिजली मोटर चोरी करके ले जाने लगे। इसी दौरान प्लांट पर मौजूद कर्मचारियों ने दोनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकिब जावेद पुत्र अब्दुल मजीद तथा रुकमुदीन पुत्र खुर्शीद निवासी गांव खोड़, जिला नूंह के रूप में हुई है। इन आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 15 एचपी बिजली मोटर तथा वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर की गई है। थाना रोजका मेव पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी योजनाबद्ध तरीके से क्रेशर प्लांट में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनका मेडिकल कराने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रोजकामेव पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

