सोनू वर्मा, नूंह। नूंह जिले के तावडू क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फैमिली कोर्ट नूंह द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था। शहर पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार आरोपी शहीद पुत्र निसार निवासी वार्ड नंबर-4 तावडू, फैमिली कोर्ट नूंह में चल रहे मामले अफसाना बनाम शहीद में लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था। अदालत के कई बार नोटिस और आदेश जारी करने के बावजूद आरोपी फरार चल रहा था। जिसके चलते फैमिली कोर्ट नूंह ने दिनांक 22 अप्रैल 2026 को आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।
इसके बाद तावडू शहर पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शहीद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शहर थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि अदालत के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

तावडू शहर पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने तावडू शहर थाना प्रभारी नरेश कुमार के दिशानुसार आरोपी को तावडू के पटौदी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
- Air India: एअर इंडिया का बड़ा फैसला, 20 अक्टूबर तक सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द की, रियाद-जेद्दा जाने वालों की बढ़ी मुश्किलें
- पेड़ से टकराई कार, बुझ गए 3 घरों के चिराग! पूर्व विधायक के 2 पड़पोते समेत 3 युवकों की मौत
- स्टेशन चमकाने में करोड़ों खर्च, मरीजों के लिए रैंप तक नहीं; मरीज को व्हीलचेयर से पटरियों के बीच से ले जाने का VIDEO वायरल
- अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: शारजाह जाने वाले 16 यात्रियों की टिकटें निकलीं फर्जी, हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
- इंदौर में ‘जल संकट’ या ‘सियासी सिरफुटौव्वल’? कैलाश विजयवर्गीय की बैठक से नदारद रहे 5 विधायक; मालिनी गौड़ बोलीं- ‘रहने ही दो, तुमसे न हो पाएगा!’

