नूंह: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) फरीदाबाद की टीम ने तावड़ू थाना क्षेत्र में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एल/एचसी प्रियंका पर FIR की जांच से शिकायतकर्ता का नाम हटाने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।
ब्यूरो को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि थाना सदर तावड़ू में दर्ज एक प्राथमिकी की जांच से नाम हटाने के एवज में महिला पुलिसकर्मी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी पहले ही 5 हजार रुपये ले चुकी थी और बाकी 15 हजार रुपये देने का दबाव बना रही थी।
15 हजार रुपये लेते दबोचा
शिकायत मिलने के बाद SV&ACB फरीदाबाद ने मामले की पुष्टि की और नियमानुसार ट्रैप (जाल) बिछाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने एल/एचसी प्रियंका को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज
गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना SV&ACB, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो की ओर से मामले की आगे की जांच की जा रही है।
कुल रिश्वत की मांग 20 हजार रुपये थी, जिसमें 5 हजार रुपये पहले लिए जा चुके थे और शेष 15 हजार रुपये लेते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
- ज्वेलर को बेसमेंट में किया कैद, 65 लाख के जेवर लूटे और जला दिए सबूत! शातिर मुस्कान ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे
- MP Rajya Sabha Elections: हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित, दो अन्य प्रत्याशियों का आवेदन हुआ निरस्त
- उत्तराखंड टूरिज्म अपडेट: राजाजी नेशनल पार्क के गेट खुलने का काउंटडाउन शुरू, 15 नवंबर से शुरू होगा रोमांचक सफर
- Diwali Chhath Special Train: रांची-पूर्णिया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, छह स्टेशनों पर होगा ठहराव
- मौत का ट्रैकः ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की गई जान, मंजर देख चीख पड़े लोग

