Dharm Desk : Numerology : गुप्त नवरात्रि को शक्ति साधना, तंत्र-मंत्र और देवी उपासना का विशेष महत्व होता है. इस दौरान की गई पूजा और आध्यात्मिक उपायों का खास महत्व बताया गया है. अंकशास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव,व्यक्तित्व और जीवन की संभावनाओं को प्रभावित करता है. यदि गुप्त नवरात्रि में व्यक्ति अपने मूलांक के अनुरूप शुभ रंग के वस्त्र पहने और मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना करें. और पारंपरिक उपाय अपनाए तो करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए कौन-सा रंग शुभ है . गुप्त नवरात्रि में कौन-से उपाय लाभकारी होते हैं.
1.मूलांक (1, 10, 19, 28)
इन लोगों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षा अधिक होती है. इन्हें गुप्त नवरात्रि में लाल या केसरिया रंग के कपड़े पहनना चाहिए . करियर में उन्नति के लिए देवी मां को लाल जासूद का फूल चढ़ाना चाहिए साथ ही इस मंत्र का जाप करना चाहिए “ओम ह्रीं दुं दुर्गाय नमः”
2.मूलांक (2, 11, 20, 29)
इस मूलांक के लोग भावुक, कलात्मक और शांत स्वभाव वाले होते हैं. इनके लिए सफेद या हल्का पीला रंग शुभ रहता है . नौकरी में स्थिरता के लिए मां महागौरी को छाछ का हलवा चढ़ाए. साथ ही संबंधों में मधुरता के लिए देवी मां को सफेद फूल चढ़ाएं.
3.मूलांक (3, 12, 21, 30)
ज्ञानप्रिय और आध्यात्मिक प्रवृत्ति वाले लोगों के लिए पीला या सुनहरा रंग शुभ है . करियर और व्यापार में प्रगति के लिए देवी को हल्दी का तिलक लगाएं और बेसन के लड्डू का भोग लगाना शुभ माना जाता है .
4.मूलांक (4, 13, 22, 31)
इस मूलांक के लोग मेहनती और व्यावहारिक स्वभाव वाले होते है . इनके लिए नीला या धूसर रंग शुभ रहता है. अचानक आने वाली परेशानियों से बचाव के लिए मां कालरात्रि की पूजा करें और लौंग का एक जोड़ा अर्पित करें.
5.मूलांक (5, 14, 23)
बेहतरीन संवाद क्षमता और तेज बुद्धि वाले लोगों के लिए हरा रंग बेहद शुभ होता है . नए व्यवसाय या नौकरी के अवसरों के लिए देवी स्कंदमाता को हरी इलायची अर्पित करना चाहिए.
6.मूलांक (6, 15, 24)
आकर्षक व्यक्तित्व और कलात्मक रुचि वाले लोगों के लिए गुलाबी या चमकदार सफेद रंग शुभ रहता है . मीडिया, ग्लैमर या व्यापार में सफलता के लिए देवी को इत्र और सफेद बर्फी चढ़ाना चाहिए.
7.मूलांक (7, 16, 25)
रहस्यमयी और आध्यात्मिक स्वभाव वाले लोगों के लिए हल्का पीला या बहुरंगी वस्त्र शुभ हैं. मानसिक शांति के लिए मां सरस्वती या देवी के सौम्य स्वरूप की पूजा करें और कपूर से आरती करें.
8.मूलांक (8, 17, 26)
अनुशासनप्रिय और न्यायप्रिय लोगों के लिए गहरा नीला या बैंगनी रंग शुभहोता है . कार्यस्थल की परेशानियों को दूर करने के लिए मां काली के सामने सरसों के तेल का दिया जलाएं इसके साथ ही जरूरतमंदों को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है.
9.मूलांक (9, 18, 27)
ऊर्जावान और साहसी लोगों के लिए गहरा लाल या मैरून रंग शुभ रहता है . सरकारी नौकरी या सुरक्षा सेवाओं में सफलता के लिए देवी को सिंदूर चढ़ाए और दुर्गा चालीसा या हनुमान चालीसा का पाठ करें. प्रेम संबंधों में मधुरता के लिए देवी को लाल फूल और शहद अर्पित करने चाहिए.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

