नूरपुर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को 2.532 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चरस बरामद करने के साथ उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
जानकारी के अनुसार, सीआईए नूरपुर की टीम रविवार को क्षेत्र में गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास एक संदिग्ध हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक सवार के पास से 2.532 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर चरस और मोटरसाइकिल जब्त कर ली। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय अश्वनी कुमार निवासी नरोट मेहरा, जिला पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
- घड़ी तलाशते-तलाशते खुली अलमारी, बॉक्स में मिली गन; 12 साल के मासूम की गोली लगने से मौत!
- Aditya Birla Capital Share : 25% रिटर्न की उम्मीद, Jefferies ने दिया 475 रुपए का टारगेट, जानें तेजी की वजह
- सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर भड़के केजरीवाल, बोले- ‘बिल्कुल बेतुका’
- व्यापारी के घर पर बरसे लाठी-डंडे, शीशे तोड़े और गाड़ी पर हमला! CCTV में कैद पूरी वारदात
- Wholesale Inflation : सितंबर में थोक महंगाई 10% के पार रहने का अनुमान, खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े

