अमृतसर। अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज के आदेश पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का कथित आपत्तिजनक वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इसकी जांच होने के बाद पता चलेगा कि इसके साथ छेड़खानी हुई है कि नहीं।
जानकारी सामने आई है कि वायरल वीडियो को तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद यह साफ हो जाएगा कि वीडियो असली है या इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई है। आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसके बाद इसकी सत्यता को लेकर सवाल उठने लगे थे। यही कारण है कि उसकी जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने 5 जनवरी को एक आपत्तिजनक वीडियो और गोलक समेत दूसरे सिख मुद्दों पर की बयानबाजी को लेकर CM को तलब किया था। जिसके बाद वह 15 जनवरी 2026 को नंगे पैर गोल्डन टेंपल पहुंचे।

इस दौरान सीएम मान ने आरोप लगाया था कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें बदनाम करने और सिख परंपराओं के इर्द-गिर्द विवाद पैदा करने के लिए AI द्वारा निर्मित फर्जी वीडियो प्रसारित किया। यह बात उन्होंने अकाल तकत सचिवालय के समक्ष अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करते हुए कही थी जिसके बाद यह वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
- ओबीसी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने CM डॉ. मोहन से की भेंट, मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध
- नौकरी, नौकरी, नौकरीः UP में 1784 पदों पर होगी सरकारी भर्ती, जानिए कौन-कौन कर सकता है आवेदन
- Abhijeet Dipke और Neha Bora की हिरासत पर भड़के MK Stalin, तत्काल रिहाई की मांग; BJP सरकार पर साधा निशाना
- बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर आदेश तोड़कर घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार
- पद्मनाभ सिंह को कोर्ट से झटका, 2019 के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र पर क्या हुआ?

