योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में कंस वध पर आयोजित मेले में अश्लील डांस हुए। वीडियो 31 मार्च को रामपुर में हुए आयोजन के दौरान का है जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी दर्शक बनकर नाच गाने का लुत्फ़ उठाते रहे और ड्यूटी करते नजर आए।
वायरल वीडियो में मंच पर महिला डांसर फूहड़ डांस करते नजर आ रही हैं। उनका नाच-गाना देखने के लिए पुलिसकर्मी भी दर्शक बनकर बैठे नजर आ रहे हैं, जो टकटकी लगाए महिला डांसरों के ठुमके देख रहे हैं।
मौत को ‘टक’ से छूकर आया वापिस: चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दांव पर लगा दी जिंदगी, पैर फिसलने से गिरा नीचे और फिर…
एक वीडियो में रामपुर थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा और संतोष बाथम भी दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी एक तरफ मंच पर टहल रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी जेब से रुपये निकालकर रामकुमार वर्मा पर न्यौछावर कर महिला डांसर को देता है।
वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है, कि जिस तरह थाना प्रभारी पर नोटों की न्यौछावर हुई ठीक वैसे ही महिला डांसरों पर भी कई लोग नोट बरसा रहे हैं। यह फूहड़ आयोजन और रामपुर थाने की टीम की यह ड्यूटी अब सुर्खियाें में हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

