मिथलेश गुप्ता, जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भाजपा के एक स्थानीय नेता का डांसर के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में नेता डांसर के साथ अश्लील हरकत करते और पैसे उड़ाते दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


वायरल वीडियो को लेकर जिस व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, उनकी पहचान जगेश्वर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जगेश्वर यादव महादेवदांड भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष और घोघर गांव के उपसरपंच हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
देखें वायरल वीडियो –
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

