पंजाब में ठंडी के कारण ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गई है, लेकिन इस बीच चंडीगढ़ से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें क्लास बीच अश्लील वीडियो चलने लगा इस दौरान बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इस खबर के सामने आने के बाद पालकों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
सेक्टर-46 स्थित सेंट मैरी स्कूल की ऑनलाइन क्लास के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। यह घटना मंगलवार को छठवीं कक्षा की मैथ की क्लास के दौरान हुई।
जानकारी के अनुसार स्कूल के छात्र और शिक्षक नियमित रूप से ऑनलाइन क्लास कर रहे थे। अचानक स्क्रीन पर एक अश्लील वीडियो चलने लगा, जिससे सभी छात्र और शिक्षक स्तब्ध रह गए। तुरंत ही क्लास को बंद कर दिया गया और मामले की सूचना स्कूल प्रशासन को दी गई।

इस घटना के बाद पालकों में बेहद रोष है। सभी ने इस घटिया हरकत का विरोध किया है और आपत्ति जताई है। बच्चों की क्लास में इस तरह की घटना होना अपने आप में बेहद शर्मिंदगी वाली बात है। पलकों ने स्कूल प्रशासन से संबंधित शिक्षक पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।
- JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ BJP का प्रदर्शन : पलामू में पूर्व सांसद और SDPO के बीच तीखी बहस, बोकारो-कोडरमा में भी गरजे नेता
- IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने दोस्तों के साथ भी की मारपीट
- ED दफ्तर पहुंचे पूर्व पंजाब मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, हाथों में दिखी दस्तावेजों की फाइल; जमीन मामले में पूछताछ
- टीन शेड में खेल प्रतिभाओं का ‘इम्तिहान’, संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता की अव्यवस्था पर फूटा गुस्सा…
- चलती वैन का दरवाजा खुलने से गिरा मासूम: अस्पताल में मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम



