पंजाब में ठंडी के कारण ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गई है, लेकिन इस बीच चंडीगढ़ से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें क्लास बीच अश्लील वीडियो चलने लगा इस दौरान बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इस खबर के सामने आने के बाद पालकों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
सेक्टर-46 स्थित सेंट मैरी स्कूल की ऑनलाइन क्लास के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। यह घटना मंगलवार को छठवीं कक्षा की मैथ की क्लास के दौरान हुई।
जानकारी के अनुसार स्कूल के छात्र और शिक्षक नियमित रूप से ऑनलाइन क्लास कर रहे थे। अचानक स्क्रीन पर एक अश्लील वीडियो चलने लगा, जिससे सभी छात्र और शिक्षक स्तब्ध रह गए। तुरंत ही क्लास को बंद कर दिया गया और मामले की सूचना स्कूल प्रशासन को दी गई।

इस घटना के बाद पालकों में बेहद रोष है। सभी ने इस घटिया हरकत का विरोध किया है और आपत्ति जताई है। बच्चों की क्लास में इस तरह की घटना होना अपने आप में बेहद शर्मिंदगी वाली बात है। पलकों ने स्कूल प्रशासन से संबंधित शिक्षक पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।
- युवती को अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी, ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पहुंची पुलिस के पास
- दामाद ने की मामा ससुर की हत्या: टंगिया मारकर उतारा मौत के घाट, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को खूंटे से बांधकर किया ऐसा काम
- खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए किसान से मांगी रिश्वत, 4 हजार लेते JE गिरफ्तार
- Delhi Health Alert: दिवाली से पहले अस्पताल हाई अलर्ट, बर्न इमरजेंसी विभागों में बेड रिजर्व
- खरीदारी कर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, भीड़ ने फूंकी बस

