शिवम मिश्रा, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के कटोरा तालाब के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहली बार ‘ओसियन ग्रो गांजा’ के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से कुरियर के माध्यम से गांजा मंगाकर शहर में खपाता था। इस कार्रवाई से रायपुर में सक्रिय ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये का मादक पदार्थ और अन्य सामान जब्त किया गया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कटोरा तालाब के पास एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। इस दौरान पूछताछ में उसने अपना नाम रितिक पसरिचा (26 वर्ष), निवासी दिल्ली बताया और फिलहाल रायपुर के मोवा इलाके में रह रहा था। टीम द्वारा उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग थैलियों में गांजा और ‘ओसियन ग्रो गांजा’ रखा हुआ मिला।
पुलिस ने आरोपी रितिक पसरिचा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.870 किलोग्राम गांजा, 114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा, 3000 रुपये नगद, एप्पल कंपनी का एक आईफोन, प्लास्टिक की जिपर पन्नी तथा दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किए। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 3,62,600 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 20(बी) और 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कुरियर से मंगाता था ओसियन ग्रो गांजा
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर दिल्ली से कुरियर के जरिए गांजा और ‘ओसियन ग्रो गांजा’ रायपुर मंगवाता था। पुलिस अब इस मामले में संबंधित कुरियर कंपनी से भी पूछताछ कर रही है, जिससे पूरे नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

