भुवनेश्वर। ओडिशा में पहली बार ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 27 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। यह पहला अवसर होगा जब कोई राष्ट्रपति ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उतरेंगी और वहां से सीधे राजभवन जाएंगी, जहां वे कुछ देर विश्राम करेंगी। उम्मीद है कि वे शाम 4:20 बजे विधानसभा पहुंचेंगी और 4:30 बजे अपना अभिभाषण शुरू करेंगी।
ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि इस अवसर पर राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कम्भमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विपक्ष के नेता और सभी विधायक उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रपति मुर्मु नौ वर्षों तक विधायक रहीं और राज्य सरकार में मंत्री के रूप में भी कार्य किया। राज्य की राजनीति से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक उनका सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
पाढ़ी ने कहा कि पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा विधानसभा को संबोधित करेंगी। यह हमारे लिए गर्व की बात है। वे नौ वर्षों तक विधायक रहीं और कैबिनेट मंत्री भी रहीं।

ओडिशा विधानसभा से राष्ट्रपति पद तक की उनकी यात्रा वास्तव में प्रेरणादायक है। हम सभी 27 नवंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से राजभवन जाएंगी।
वह एक अतिथि गृह का उद्घाटन करेंगी और कुछ देर विश्राम करने के बाद 4:20 बजे विधानसभा पहुंचेंगी। 4:30 बजे वह सदन को संबोधित करेंगी। राज्यपाल डॉ. हरी बाबू कम्भमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विपक्ष के नेता और सभी विधायक उनके अभिभाषण के दौरान मौजूद रहेंगे।
- राहुल द्रविड़ बन सकते हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच, मैकुलम की छुट्टी के बाद एंडी फ्लावर समेत ये दिग्गज भी रेस में शामिल
- अचानक खाली कराए गए गुरुग्राम के स्कूल, जानिए क्या है पूरी वजह
- चिकित्सक पर हमले के विरोध में डॉक्टरों ने बांधी काली पट्टी, कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
- आ गई परीक्षा की घड़ी ! इजरायल में आम चुनाव की तारीख तय, PM नेतन्याहू की साख पर लगा है दांव
- जन शक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार, तेज प्रताप ने दी चेतावनी
