भुवनेश्वर। ओडिशा के बौध जिले में बुधवार को एक विवाह समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब पुलिस ने रस्मों के दौरान दूल्हे को हिरासत में ले लिया। दूल्हे पर आरोप है कि वह अपनी पहली पत्नी के साथ कानूनी विवाद लंबित होने के बावजूद दूसरी शादी करने की कोशिश कर रहा था।
यह घटना बाउंसुनी थाना क्षेत्र के जीरामुंडा मंदिर की है। दूल्हे की पहचान बलांगीर जिले के गंदबहाल गांव के निवासी रुकमणा मेश्वा के रूप में हुई है।
शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, मंत्रोच्चार चल रहा था और मेहमानों के लिए दावत भी तैयार थी। तभी पुलिस ने दबिश दी और दूल्हे को बेदी (मंडप) से उठाकर थाने ले गई।
पुलिस ने यह कार्रवाई रुकमणा की पहली पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की। पहली पत्नी का आरोप है कि उनका मामला अभी भी अदालत में चल रहा है और कानूनी रूप से तलाक हुए बिना वह दूसरी शादी कर रहा था।
पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस अचानक हुई कार्रवाई से शादी में आए मेहमान और बाराती दंग रह गए और विवाह समारोह को बीच में ही रोकना पड़ा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- ओडिशा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

