मलकानगिरि (ओडिशा)। शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब भुवनेश्वर से नबरंगपुर जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, बस का पिछला टायर फटने के बाद आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।
इस बस में ओडिशा के कांग्रेस विधायक मंगू खिला सहित कुल 37 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

घटना आंध्र प्रदेश के रामभद्रपुरम के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के समय अधिकांश यात्री नींद में थे। ऐसे में चालक की तत्परता और सूझबूझ ने बड़ा हादसा टाल दिया। चालक ने तुरंत बस रोककर यात्रियों को सतर्क किया, खिड़कियां खोलीं और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विधायक मंगू खिला ने बताया कि वह भुवनेश्वर के रसूलगढ़ बस स्टैंड से बस में सवार हुए थे और मलकानगिरि जा रहे थे। उन्होंने चालक की सराहना करते हुए कहा कि उसकी समझदारी से सभी की जान बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

बाद में सभी यात्रियों को दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
- Today’s Top News: ED की जांच में बड़ा खुलासा; राजीव भवन में पहुंचाए गए 880 करोड़, सहायक शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में संशोधन, डिप्टी कलेक्टर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, कल से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, हॉकी लीग 2026 की सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- बस्तर दशहरा : जोगी बिठाई की हुई रस्म, 9 दिन निर्जल तपस्या करेंगे दौलत नाग, अगले साल परंपरा में शामिल नहीं होने के दिए संकेत, जानिए वजह…
- PK का शिक्षकों से संवाद, चुनाव से पहले सातवें वेतनमान और शिक्षा सुधार का किया वादा
- ज्वेलर्स से ₹1.88 करोड़ की ठगी: सोना, चांदी और हीरे के जेवर लेकर महिलाएं हुईं फरार, तलाश में जुटी पुलिस
- महागठबंधन में घमासान, कोसी स्नातक सीट पर कांग्रेस-राजद आमने-सामने, क्या बिखर रही है दलों की एकजुटता?

