ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) से व्यय में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। माझी ने डीएमएफ के संचालन की समीक्षा की और यह निर्देश जारी किया। डीएमएफ ने अक्टूबर अंत तक 34,052 करोड़ रुपये जुटाए हैं। राज्य के 30 जिलों में से खनन कार्य वाले 11 जिलों में डीएमएफ हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अभी तक एकत्रित कुल धनराशि का 55 प्रतिशत खर्च कर दिया है। माझी ने जिला प्राधिकारियों से कहा कि वे इस धनराशि को खनन से प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल एवं कॉलेज, स्वास्थ्य सेवा, जलापूर्ति और परिवहन के सुधार पर खर्च करें।

डीएमएफ, खनन से संबंधित कार्यों से प्रभावित प्रत्येक भारतीय जिले के लिए एक गैर-लाभकारी वैधानिक ‘कोष’ है। यह खनन कार्यों से प्राप्त राजस्व का एक हिस्सा विकासात्मक एवं कल्याणकारी परियोजनाओं को लागू करने, प्रतिकूल खनन प्रभावों को दूर करने और प्रभावित लोगों के लिए स्थायी आजीविका सृजित करने पर खर्च करता है।
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें

