Odisha weather : ओडिशा के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं. कड़कड़ाती ठंड से पुरा प्रदेश कांप रहा है. 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. आईएमडी के अनुसार अगले 7 दिनों तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है.
राज्य की राजधानी भुवनेश्वर का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री और पड़ोसी कटक में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ठंड को लेकर आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आने वाले एक सप्ताह तक ओडिशा के कई हिस्सों में शीतलहर के हालात रह सकते हैं, क्योंकि रात के तापमान में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है.
कंधमाल जिले का जी उदयगिरि राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दारिंगबाड़ी और फुलबनी कस्बों में न्यूनतम तापमान 6-6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
आईएमडी के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक ओडिशा के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है, क्योंकि रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
मौसम विभाग ने बताया कि कोरापुट जिले के सेमिलिगुड़ा में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कोरापुट कस्बे में पारा सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. वहीं राउरकेला शहर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने बताया कि चिपलीमा में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि झारसुगुड़ा में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कालाहांडी जिले के भवानीपटना में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा. अंगुल में पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जबकि बौध और किरेई में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नबरंगपुर, बलांगीर, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
- “मां मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो…” मां दुर्गा की आराधना करते हुए फूट-फूट कर रोए सांसद कल्याण बनर्जी
- सपा बोली- सरकार बनी तो आजम खान के सारे मुकदमे वापस लेंगे, अखिलेश यादव की मुलाकात पर कांग्रेस का समर्थन
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपी ऋतिक ने हुलिया बदलने को लेकर मुंडवाया सिर, हमले की 2 महीने पहले बनी साजिश
- ‘नियॉन रास गरबा 1.0’ : चौकड़ी-छकड़ी की ताल पर जमकर थिरके रायपुरियंस, रायपुर रोटरी क्लब कॉस्मो डिवास ने किया शानदार आयोजन
- बीच-बचाव करने गए दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दूसरा ईलाज के लिए पटना रेफर

