ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को ‘विकास वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये वाहन ओडिशा के लोगों को केंद्र और राज्य में भाजपा शासन द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर भुवनेश्वर के महात्मा गांधी मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने कहा कि ‘विकास वाहन यात्रा’ एक 10 दिवसीय कार्यक्रम है जो 12 जून से 21 जून तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह यात्रा ओडिशा के 314 प्रखंडों के सभी 6,794 ग्राम पंचायत मुख्यालयों, पांच नगर निगम क्षेत्रों और 115 शहरी स्थानीय निकायों से गुजरेगी।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज और पेयजल विभाग द्वारा शुरू किया गया यह अभियान सरकार की विकास योजनाओं की सफलता की कहानियां लोगों तक पहुंचाएगा.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की कुछ प्रमुख योजनाओं जैसे ‘विकसित गांव विकसित ओडिशा’,‘सुभद्रा योजना’, ‘अंत्योदय गृह योजना’, आदिवासी और अनुसूचित जाति कल्याण, युवाओं के लिए कौशल विकास और विभिन्न खेलों को बढ़ावा देना, कृषि के लिए सब्सिडी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम नीति-2020, गोदावरीश मिश्र आदर्श विद्यालय योजना, शिशु वाटिका कार्यक्रम को रेखांकित किया।
माझी ने कहा, ‘‘लोगों से कहा जाएगा कि वे योजनाओं का लाभ उठाएं, जिसका उद्देश्य उनका जीवन बेहतर बनाना है।’’
पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रवी नारायण नाइक ने कहा कि लोगों को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए क्योंकि भाजपा सरकार का एकमात्र उद्देश्य लोगों को सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-शांति की कामना
- 700 साल पुरानी परंपरा के नाम पर विवाद, प्रशासन ने बदला फैसला, ‘आम दरबार’ की जगह फिर हुआ ‘मुरिया दरबार’
- Big News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा कल, दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे मानसा; झोटा के पिता की खास अपील
- फ्रांस में कर्फ्यू लागूः राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हाईलेवल मीटिंग की, बोले- तोड़फोड़ करने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी
- Varun Dhawan: वरुण धवन ने घर पर किया कंजक पूजन, बच्चियों संग शेयर कीं तस्वीरें, नवरात्रि की दी बधाई

