भुवनेश्वर: ओडिशा में सालीपुर के पूर्व विधायक प्रकाश चंद्र बेहरा ने बीजू जनता दल (बीजद) से इस्तीफा दे दिया है।
बेहरा ने बीजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आज बीजद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अपना इस्तीफा भेजा।
बेहरा ओडिशा में इस साल एक साथ हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर बीजद में शामिल हुए थे।
उन्होंने बीजद के टिकट पर बाराबती-कटक सीट से 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
बेहरा 2014 में कांग्रेस के टिकट पर कटक जिले की सालीपुर सीट से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे।
उन्होंने राज्य में 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।

बेहरा ने भाजपा के टिकट पर सालीपुर से 2019 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालाँकि, उन्हें बीजद के प्रशांत बेहरा ने हरा दिया था।
- धार में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार: सरकारी स्कूल के मासूमों को शौचालय में बिठाकर पढ़ाया, तस्वीर वायरल होते ही मचा हड़कंप
- अंधविश्वास ने ली जान: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
- ममता पर खून के छींटे! कानपुर में नाबालिग छात्र की संदिग्ध मौत, मां पर ही लगा हत्या का संगीन आरोप
- नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा, 20 लाख की प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद
- आम के बगीचे से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस


