भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने खनन नियमों के उल्लंघन और उत्पादन लक्ष्यों को पूरा न करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने दिग्गज माइनिंग समूह वेदांता लिमिटेड की सहायक कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड को 1,255.38 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई कंपनी द्वारा खदानों से निर्धारित न्यूनतम उत्पादन और प्रेषण (डिस्पैच) लक्ष्य को हासिल न करने के कारण की गई है।
खनिज निदेशालय के कोइरा सर्कल स्थित उप निदेशक कार्यालय की ओर से यह नोटिस थमाया गया है। नोटिस के अनुसार, कंपनी अपनी दो प्रमुख खदानों जैसे बीको और फीग्रेड माइनिंग लीज में परिचालन के चौथे वर्ष के दौरान न्यूनतम उत्पादन और प्रेषण समझौता के लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रही है।
सरकार का आरोप है कि कंपनी ने मिनरल्स कंसेशन रूल्स, 2016 के नियम 12 (ए) का उल्लंघन किया है, जिसके तहत निर्धारित मात्रा से कम खनन होने पर हर्जाना वसूलने का प्रावधान है।

इस भारी-भरकम जुर्माने पर वेदांता समूह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह इस नोटिस की वैधता और गणना की समीक्षा कर रहा है। कंपनी का मानना है कि यह मांग कानूनी रूप से टिकने योग्य नहीं है। ईएसएल स्टील इस नोटिस के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटाखटाने और स्थगन आदेश लेने की तैयारी में है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह अपनी बात मजबूती से रखने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाएगी।
- Share Market Crash: सेंसेक्स 1700 अंक गिरा, निफ्टी 500 अंक नीचे, जानिए बाजार का हाल ?
- भागलपुर में तेज रफ्तार कार गुमटी से टकराई, दो की मौत, सात घायल
- जीरो टॉलरेंस का ‘जीरो रिस्पॉन्स’! UP में बदहाल कानून व्यवस्था, युवकों ने पुलिस वालों की पिटाई कर फाड़ी वर्दी
- होलिका दहन पर हथियार लहराते दिखे जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल, पुलिस ने दर्ज की FIR
- Bastar News Update : जंगलों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग अलर्ट… पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप… स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख… होली के रंगों से किस्मत संवार रही महिलाएं …
