स्वतंत्रता सेनानी हरेकृष्ण महताब की 126वीं जयंती पर ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री माझी, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने विधानसभा प्रांगण में महताब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कंभमपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ‘‘उत्कल केसरी डॉ हरेकृष्ण महताब की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।”
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री महताब ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए माझी ने लिखा, “उत्कल केसरी डॉ हरेकृष्ण महताब को नमन। ओडिशा के विकास, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक परिवर्तन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।”
विपक्ष के नेता और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ‘एक्स’ पर कहा, “आधुनिक ओडिशा के निर्माता डॉ महताब को मेरी श्रद्धांजलि। राज्य के प्रगति पथ पर उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी महताब को श्रद्धांजलि दी।
- शहर में खैनी दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, पुलिस की छापेमारी में 62 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
- Rajsathan Crime News: पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आ शादी के चार माह बाद ही पति ने की आत्महत्या, जीजा से था अफेयर…
- Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में फिर शुरू होगा कुदरत का तांडव! अगले 48 घंटों में 20 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट
- CG Crime : शराब के विवाद में दोस्त की हत्या, पत्नी के साथ मिलकर घर में दफनाया शव, आत्मा के डर से थाने पहुंचकर किया सरेंडर
- चाय के बागान में पीएम मोदीः सुबह-सुबह बागान में पहुंचकर महिलाओं के साथ मिलकर तोड़ी चाय की पत्तियां, देखें शानदार तस्वीरें

